नई दिल्ली, फरवरी 23 -- रील बनाने के लिए एक जबर्दस्त सेल्फी कैमरा और दमदार बैटरी वाले फोन की तलाश कर रहे हैं, तो Vivo V60 5G आपके लिए एक जबर्दस्त ऑप्शन साबित हो सकता है। फोन 50 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरा से लैस है। साथ ही इसमें 90W की फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। फोन के टॉप वेरिएंट- 16जीबी रैम और 512जीबी के इंटरनल स्टोरेज की कीमत अमेजन इंडिया पर 45999 रुपये है। फोन पर 28 फरवरी तक 3500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। यह फोन 2299 रुपये तक के कैशबैक के साथ भी आपका हो सकता है। फोन पर तगड़ा एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। ध्यान रहे कि एक्सचेंज ऑफर में मिलने वाला अडिशनल डिस्काउंट आपके पुराने फोन की कंडीशन, ब्रैंड और कंपनी की एक्सचेंज पॉलिसी पर निर्भर करेगा है। आइए जानते हैं इस फोन के फीचर और स्पेसिफिकेशन के बारे में।वी...