बिहारशरीफ, दिसम्बर 23 -- बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर हरनौत के पास हुआ हादसा बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बख्तियारपुर-राजगीर रेलखंड पर हरनौत के पास मंगलवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। ट्रेन में सवार लोगों की माने तो वह ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा होकर मोबाइल से रील बना रहा था। इसी दौरान फिसलकर ट्रेन से गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। थानाध्यक्ष संजय पंडित ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव को पहचान के लिए रखा गया है। मृतक की पहचान करने के लिए आसपास के थानों व सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.