बगहा, जनवरी 2 -- शनिचरी। हरियाणा के झज्जर में रेल ट्रैक पर रील बनाने के दौरान दो रिश्तेदारों रोहित ठाकुर (21) और राहुल ठाकुर (20) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रोहित, राहुल के जीजा का भाई था। रोहित पश्चिम चंपारण के बैरिया थाना क्षेत्र के बथना वार्ड-7 के सुदामानगर निवासी स्व. नंदलाल ठाकुर का पुत्र था। राहुल योगापट्टी के फतेहपुर बढई टोला निवासी प्रेमचंद ठाकुर का पुत्र था। झज्जर में ही दोनों का अंतिम संस्कार कर परिजन शुक्रवार दोपहर घर लौट आए हैं। परिजनों ने बताया कि हरियाणा के झज्जर में बुधवार शाम को रील बनाने के दौरान तेज रफ्तार बरेली एक्सप्रेस की चपेट में आने से दोनों के चिथड़े उड़ गए। दोनों की दर्दनाक मौत देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। दोनों के शव को समेटने में झज्जर पुलिस को पांच घंटे लगे। घटना से दोनों के गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.