झाबुआ, अक्टूबर 23 -- मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में रील बनाने के शौक में एक युवक ने अपनी जिंदगी खतरे में डाल दी। मुंह में सुतली बम रख कर फोड़ने की वजह से उसका जबड़ा उड़ गया। चेहरा भी झुलस गया। इलाज के लिए उसे रतलाम भेजा गया है। झाबुआ जिले के पेटलावद थाना क्षेत्र के बाछीखेड़ा गांव में बुधवार शाम एक युवक के मुंह में सुतली बम रख कर जला रहा था। वह एक के बाद एक सात बम फोड़ चुका था। आठवां बम फोड़ने के दौरान उससे चूक हो गई और तेज धमाके के साथ उसका जबड़ा उड़ गया। इस हादसे में रोहित का चेहरा बुरी तरह फट और झुलस गया। गांव के कुछ लड़कों के सामने 18 साल का रोहित खुद को हीरो साबित करने के लिए बार-बार मुंह में सुतली बम रखकर जलाने का करतब दिखा रहा था। हादसे के बाद लोग उसे लेकर पेटलावद अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए रतलाम जिला अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.