बांदा, फरवरी 6 -- बांदा। संवाददाता सोशल मीडिया पर रील बनाने का बढ़ता चलन जानलेवा साबित हो रहा है। बबेरू कस्बे में शुक्रवार को एक युवती रील के लिए फांसी का सीन कर रही थी। तभी अचानक गला कसने से उसकी जान चली गई। चार वर्षीय बेटी ने मां को फंदे पर लटकते देखा तो शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बे के करूइया पुरवा निवासी 27 वर्षीय मोहनी पत्नी जगदीश शुक्रवार दोपहर घर पर अकेली थी। उसका पति काम की तलाश में कहीं गया था। मौका देख वह हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर मोबाइल से रील बना रही थी। तभी अचानक फंदा कस जाने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद कमरे में पहुंची चार वर्षीय बेटी ने मां को फंदे पर लटकते देखा तो चीख पड़ी। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.