गाजियाबाद, जनवरी 21 -- गाजियाबाद के मोदीनगर में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने पति की जीभ काट डाली। मोदीनगर के संजयपुरी कॉलोनी में हुई घटना में अब रीलबाजी की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि रात रील बनाने के चक्कर में पत्नी ने खाना नहीं बनाया था जिसकी वजह से झगड़ा हुआ था। इस दौरान पत्नी ने दांतों से पति की जीभ काट डाली। परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले भी गाली-गलौज और मारपीट करती थी। सास की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मोदीनगर थानाक्षेत्र की संजयपुरी कॉलोनी निवासी विपिन कुमार एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उनकी शादी करीब छह महीने पहले मेरठ के मलियाना फाटक निवासी ईशा के साथ हुई थी। विपिन की मां गीता देवी का आरोप है कि बहू शराब और सिगरेट पीने की आदी थी और सोशल मीडिया पर रील बनाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.