नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- बीते कुछ सालों से रील का चलन बढ़ा है। रील बनाने के चक्कर में कई हादसे हो चुके हैं। इस दौरान कई जानें भी जा चुकी हैं। बुधवार की शाम दिल्ली-एनसीआर के साहिबाबाद इलाके में भी रील बनाने के चक्कर में हादसा सामने आया है। साहिबाबाद थानाक्षेत्र में बुधवार शाम कार सवार बीसीए छात्र गोली लगने से घायल हो गया। कार में बैठे उसके दोस्त ने तमंचा निकाला था, जिससे गलती से चली गोली छात्र के कंधे से लगकर कार के शीशे में जा लगी। घायल को अस्पताल में भर्ती करा पुलिस ने आरोपी दोस्त को हिरासत में लिया है। राजनगर एक्सटेंसन की बालमुकंदा सोसाइटी में रहने वाला ऋषभ चौधरी पुत्र संजय चौधरी मोहननगर स्थित आईटीएस कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रहा है। वह पहले सेमेस्टर का छात्र है। बुधवार शाम को कॉलेज से वह अपनी अर्बन क्रूजर कार से दोस्त वंश, शीलू, कृष और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.