हल्द्वानी, जनवरी 29 -- भीमताल। विकास भवन भीमताल सभागार में गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे की अध्यक्षता में ग्रामोत्थान रीप परियोजना की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सीडीओ अरविंद पांडे ने एरोमेटिक पौधों के रोपण के लिए महिला स्वयं सहायता समूह का एक्सपोजर विजिट सितारगंज में करवाने के निर्देश दिए। वहीं रीप परियोजना के अंतर्गत अल्ट्रा में प्रगति लाने को कहा। सीडीओ ने वालेट पार्किंग के निर्माण के लिए स्थल का चयन करने और उसका संचालन समूह को दिए जाने को कहा। खंड विकास अधिकारी भीमताल और धारी को मॉडल विलेज सुनकिया में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही समूहों का कॉल सेंटर बनाने को कहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...