देवघर, फरवरी 17 -- पालोजोरी प्रतिनिधि मारवाड़ी महिला समिति की पालोजोरी इकाई का पुनर्गठन कर लिया गया है। पुनर्गठन के पश्चात मारवाड़ी महिला समिति की नई अध्यक्ष के रूप में रीना मेहरिया, सचिव के रूप में महिमा केडिया तो कोषाध्यक्ष के रूप में मोनिका मेहरिया का चयन सर्वसम्मति से किया गया। इस दौरान मारवाड़ी महिला समिति से जुड़ी सदस्यों ने आपसी सहमति से अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष का चयन किया। बताते चलें कि मारवाड़ी महिला समिति के कमेटी का पुनर्गठन, चुनाव प्रत्येक 2 साल के अंतराल पर होता है। अध्यक्ष के रूप में चुने जाने पर रीना मेहरिया ने कहा कि मारवाड़ी महिला समिति अपने उद्देश्यों को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी। कहा कि महिला समिति पूर्व में भी सामाजिक क्षेत्र में बढ़-चढ़कर काम करती रही है और आगे भी नई कमेटी पुराने कामों को आगे बढ़ाएगी व सम...