गोपालगंज, फरवरी 9 -- कुचायकोट। प्रखंड के ढोढवलिया पंचायत में उपमुखिया पद का चुनाव सोमवार को प्रखंड मुख्यालय में संपन्न हुआ। यह चुनाव प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सुनील कुमार मिश्र की देखरेख में कराया गया। निर्धारित समय पर नामांकन एवं प्रक्रिया पूरी होने के बाद रीतेश राय को निर्विरोध उपमुखिया घोषित किया गया। निर्वाचन पदाधिकारी ने उन्हें जीत का प्रमाण-पत्र सौंपते हुए पंचायत के विकास कार्यों को प्राथमिकता देने की अपील की। निर्विरोध निर्वाचन पर पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने नव-निर्वाचित उपमुखिया को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...