सहारनपुर, जनवरी 27 -- पूर्व सांसद रीता बहुगुणा ने कस्बे में पहुंचकर दिवंगत विधायक सुशील चौधरी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सुशील चौधरी को अच्छा विधायक बताते हुए कहा कि उनका जीवन सादगी से पूर्ण रहा। इस दौरान उन्होंने चौधरी यशपाल सिंह की तारीफ करते हुए उन्हें उसूलों वाला नेता बताया। रीता बहुगुणा सुशील चौधरी के परिवार की महिलाओं के साथ भी मिली। उन्होंने सुशील चौधरी की पत्नी को ढांढ़स बंधाया। इसी बीच उन्होंने मौके पर मौजूद कई लोगों से संवाद भी किया। इस दौरान सपा महासचिव चौधरी रूद्र सेन, चौधरी इंद्र सैन, प्रशांत चौधरी, अजय चौधरी, अभय चौधरी, बलकार सिंह, रमेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...