प्रधान संवाददाता, सितम्बर 9 -- बिल्डर से रंगदारी मांगने और भयादोहन कर वसूली के आरोपों में पटना पुलिस ने दानापुर के राजद विधायक रीतलाल यादव समेत पांच आरोपितों पर चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट पटना सिविल कोर्ट की एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में सोमवार को दायर किया गया है। खगौल थाने में इस मामले एफआईआर दर्ज की गई थी। खगौल के थाना प्रभारी ने चार्जशीट दायर करने की पुष्टि की है। अनुसंधानकर्ता कुमार अभिनव ने इस कांड का अनुसंधान करने के बाद विधायक रीतलाल यादव, उनके भाई पिंकू यादव, चिंकू उर्फ शैलेन्द्र यादव, श्रवण यादव और सुनील महाजन के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इसमें संगठित गिरोह बनाकर बिल्डरों व अन्य से रंगदारी और भयादोहन कर वसूली करने का आरोप है। इस कांड में पुलिस की दबिश के बाद विधायक रीतलाल यादव के साथ पिंकू यादव, चिक्कू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.