गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता रीजनल स्टेडियम के सामने सड़क के बीच नाले के क्रास का निर्माण किया जाएगा। मंगलवार से शुरू होने वाले निर्माण के कारण यहां डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन मंगलवार 10 फरवरी से 10 मार्च तक लागू रहेगा। मंगलवार को कार्यदायी संस्था क्रॉस निर्माण के लिए रीजनल स्टेडियम वाली लेन में खुदाई करेगी। हालांकि दूसरी लेन चालू रहेगी। अवर अभियंता सूरज शर्मा ने बताया कि पार्क रेजिडेंसी होटल से बुद्धा गली होते हुए रिजनल स्टेडियम की तरफ आने और जाने वाले सभी वाहन सिटी मॉल होकर अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। इसके अलावा पुलिस लाइन तिराहा से रोडवेज तिराहा के तरफ रोडवेज बसों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन यातायात तिराहा, महाराणा प्रताप मूर्ति तिराहा होकर अपने गंतव्य तक जाएंगे। इसके अलावा रात्रि में नो एंट्री खुलने प...