देहरादून, मई 25 -- देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने रविवार को क्रांतिकारी स्वर्गीय श्री देव सुमन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने श्रीदेव सुमन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। उन्होंने सुमन के जीवन संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि हमें श्रीदेव सुमन के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी उनके पद चिन्ह पर चलते हुए सत्ता के दमन का सदैव प्रतिकार करती रहेगी चाहे कोई भी बलिदान करना पड़े। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नवीन पंत ने कहा कि आज राजशाही नहीं बल्कि लोकतंत्र है। इसलिए जनता को कानून का संरक्षण है। ऐसे भी सभी को लोकतंत्र के प्रति अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। मौके पर जगमोहन झिंकवाण, संजय डोभाल, विनोद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.