बागपत, फरवरी 24 -- बागपत। सांकरौद और मवीकला गांव के किसानों ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि उनकी भूमि पर रीजनल पार्क बनाने की योजना तैयार की जा रही है, जिसके लिए वे अपनी जमीन नहीं देना चाहते। किसानों का कहना है कि रीजनल पार्क के लिए उनकी जमीन का अधिग्रहण होने पर उन्हें कम मुआवजा मिलेगा, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी जमीन का जबरन अधिग्रहण किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेता विनोद चौधरी ने बताया कि रीजनल पार्क में जमीन जाने पर किसानों को मौजूदा बाजार दर से बहुत कम मुआवजा मिलेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जमीन की दरें काफी अधिक हैं, जिससे कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.