बस्ती, फरवरी 2 -- बस्ती, निज संवाददाता। स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को रीचार्ज करने व स्मार्ट एप डाउनलोड करने की जानकारी देने के लिए सोमवार से अभियान चलेगा। सात फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में अधिकारियों व अन्य स्टॉफ की ड्यूटी लगाई गई है, जो घर-घर जाकर उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे। अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल खालिद सिद्दीकी का कहना है कि जानकारी के अभाव में जो उपभोक्ता रीचार्ज नहीं कर पा रहे हैं या उनके मोबाइल में स्मार्ट एप डाउनलोड नहीं है, उनके घर पहुंचकर स्टॉफ जानकारी देंगे। व इसके इस्तेमाल के लिए प्रेरित करेंगे। विभागीय जानकारों के अनुसार बस्ती जोन के तीनों जिलों में अब तक 1.64 लाख कनेक्शन पर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। ज्यादातर मीटर शहरी क्षेत्र में लगाए गए हैं। आंकड़ों के अनुसार इसमें से 83 प्रतिशत कनेक्शन का ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.