सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- सीतामढ़ी। समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में आपूर्ति एवं अधिप्राप्ति टास्क फोर्स की बैठक गुरुवार को हुई। जिलाधिकारी रिची पांडेय ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सार्वजनिक वितरण प्रणाली, खाद्यान्न उठाव एवं वितरण की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। एसएफसी (राज्य खाद्य निगम) की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाते हुए एसएफसी को निर्देश दिया कि रीगा एवं रुन्नीसैदपुर प्रखंड में खाद्यान्न गबन के आरोपित सहायक गोदाम प्रबंधकों के विरुद्ध दर्ज नीलाम पत्रवाद में तेजी लाते हुए अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि संबंधित मामलों में वारंट निर्गत कराने की कार्रवाई शीघ्र की जाए। अनुसंधान कार्य में तेजी लाने हेतु अनुसंधानकर्ता को आवश्यक निर्देश देने तथा इस संबंध में पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.