मऊ, जनवरी 9 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के अदरी देहात गांव में गुरुवार की रात अज्ञात कारणों से एक रिहायशी मड़ई में आग लग गई। परिजन भागकर अपनी जान बचाए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग बुझाई। इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिजन खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। परिजनों ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है। अदरी निवासी विनोद बासफोर का परिवार रिहायशी मड़ई में निवास करता है। गुरुवार की रात खाना खाकर परिजन सो गए थे। इस बीच रात में अज्ञात कारणों से रिहायशी मड़ई में आग लग गई। आग की सुगबुगाहट पाकर परिजन जान बचाकर बाहर भागे और शोर मचाने लगे। परिजनों के शोर पर जुटे ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती तब तक रिहायशी मड़ई जलकर खाक हो गई। इस घटना में मड़ई में रखा सारा खाद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.