मेरठ, मई 5 -- सेंट्रल मार्केट के मुद्दे को लेकर संयुक्त व्यापार समिति की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने कहा कि अगर सरकार रिहायशी भवनों को व्यावसायिक घोषित कर दें, तो व्यापारियों को राहत मिलेगी। बैठक की अध्यक्षता नवीन अग्रवाल एवं संचालन महामंत्री विपुल सिंघल ने किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण को लेकर सर्वसम्मति से तय हुआ कि जिस प्रकार हाल में मेरठ बंद हुआ था, उसी प्रकार अनिश्चितकालीन अभूतपूर्व बंदी करने के लिए संयुक्त व्यापार समिति के पदाधिकारी सभी संगठनों से निवेदन करेंगे। इस मीटिंग में मुकेश मित्तल, अमित जैन ,सुशील रस्तोगी, विकास गोयल, मयंक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.