बरेली, दिसम्बर 16 -- रैंक ड्रोन सर्वे के जरिए गांव की रिहायशी प्रॉपर्टी के तैयार किए जा रहे हैं दस्तावेज (घरौनी) 30 नवंबर 2025 तक झांसी ने 99.16 फीसदी ग्रामीण परिवारों को मुहैया कराई घरौनी बरेली, मुख्य संवाददाता। ग्रामीणों को रिहायशी प्रॉपर्टी के दस्तावेज (घरौनी) बांटने में पूरे प्रदेश में झांसी ने पहला स्थान हासिल किया है। एक जनवरी 2025 से 30 नवंबर 2025 तक 2,88,921 घरौनी वितरित कर बरेली को प्रदेश में 59वां स्थान मिला है। स्वामित्व डैशबोर्ड की नवंबर 2025 की प्रगति रिपोर्ट दस दिसंबर को जारी हुई थी। इसके अनुसार पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा 99.16 फीसदी घरौनियों का वितरण झांसी में हुआ है। झांसी को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। ललितपुर में 98.58, जालौन में 97.94, बांदा में 97.18 और महोबा में 97.09 फीसदी घरौनियों का वितरण हो चुका है। यह जिले प्...