गाजीपुर, मार्च 24 -- पतार, हिन्दुस्तान संवाद। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकवली गांव के साधु की कुटीया बस्ती में रविवार की रात रिहायशी झोपड़ी में आग लगने से बंधी पांच बकरियां जलकर मर गईं। सो रहे परिजन जान बचाकर किसी तरह से चिल्लाते हुए बाहर भागे। एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई। जब तक लोग मौके पर आग बुझाने के लिए आते तक हजारों की गृहस्थी जलकर राख हो गया। पैकवली गांव के साधु की कुटीया बस्ती निवासी रामचंद्र राजभर रात अपने परिजनों के साथ अपनी रिहायशी झोपड़ी में भोजन करने के बाद सो रहे थे। अचानकर कुछ जलने का जब उन्हें महसूस हुआ तो देखा कि आग की लपटें तेजी के साथ बढ़ रही हैं। यह देखते ही परिजन चिखते और चिल्लाते हुए जान बचाकर बाहर भागे। शोरगुल सुनकर आसपास समेत ग्रामीण जग गए। भागकर जब मौके पर आए तो देखा की आग पूरी तरह से झोपड़ी को अपने आगोश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.