कुशीनगर, फरवरी 17 -- कुशीनगर। निज संवाददाता पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बबुइया हरपुर गांव भीमनगर में रविवार की रात लगी आग में रिनू की शादी के लिए खरीदकर रखे सारे सारे सामान जलकर राख हो गए l मां-बाप सहित अब रिनू का भी का आसरा वर पक्ष पर है l रविवार की देर रात भीमनगर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिसमें दैनिक मजदूरी करने वाले रामबहाल का भी घर नहीं बच पाया l रामबहाल की एक लड़की जिसका नाम रिनू है, उसकी शादी आगामी माह मई में तय है l इसके लिए रामबहाल अपनी मजदूरी के सहारे पैसे सहेज कर बेटी के गहने, कपड़े जैसे जरूरी सामान खरीदकर अपने फूस के घर में रखा था l उसकी देखरेख की जिम्मेदारी अपनी बेटी रिनू को ही दे रखा था l जिम्मेदारी पाकर रिनू शादी के बाद अपने ससुराल ले जाने वाले उन सामानों हिफाज़त से देखरेख किया करती थी l रिनू का कहना था कि मां बाप का सपना थ...