बस्ती, फरवरी 2 -- दुबौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के दुबौलिया थानाक्षेत्र के दमोदरपुर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से एक रिहायशी छप्पर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेजी से भड़की आग को देख घर में मौजूद लोग शोर मचाते हुए बाहर भागे। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और आग को बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। लेकिन जब आग पर काबू पाया जाता, तब तक रिहायशी छप्पर व अंदर रखा गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि आग आस-पड़ोस में नहीं फैली, जिससे और बड़ा नुकसान हो सकता था। सूचना पाकर उमरिया चौकी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। दमोदरपुर निवासी मुन्नर के घर में रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेजी से फैली आग ने पूरे छप्पर को अपने जद में ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित किया। आग देख गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.