दरभंगा, जनवरी 20 -- लहेरियासराय के वार्ड संख्या 46 स्थित कबिलपुर मोहल्ले के लोग इन दिनों बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। जलजमाव और पेयजल संकट के बीच नगर निगम की लापरवाही ने मोहल्ले में गंदगी, दुर्गंध और प्रदूषण का नया संकट खड़ा कर दिया है। नगर निगम के कर्मी वार्ड से निकलने वाले कचरे को नियमों के विपरीत कबिलपुर से लहेरियासराय स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क किनारे रेलवे की जमीन पर ही डंप कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कचरे के ढेर में आग लगाकर उसे नष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके कारण वातावरण जहरीले धुएं से भर जाता है। दिनभर धुएं का गुबार हवा में फैले रहने से लोगों का सांस लेना मुश्किल हो गया है। लोग बीमार होने लगे हैं। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 46 कबिलपुर मोहल्ले के लोग इन दिनों बदहाल जीवन जीने को मजबूर हैं। एक ओर जहां लंबे समय से जलजम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.