पीलीभीत, मार्च 9 -- पूरनपुर। करीब एक माह से सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांव में बाघ की चहल कदमी हो रही है। तीन दिन से बाघ मुरादपुर और माती के आसपास देखा जा रहा है। हालांकि वन विभाग द्वारा बाघ की निगरानी के लिए टीम लगाई गई लेकिन बाघ लगातार अपनी मौजूदगी का स्थान बदल रहा है। रिहायशी इलाके में बाघ घूमने से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। उन्होंने बाघ को पकड़ने या जंगल में खदेड़ने की मांग की है। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव का आबादी क्षेत्र शाहजहांपुर खुटार रेंज सामाजिक वानिकी में आता है। गांव सुल्तानपुर दुधवा टाइगर रिजर्व के जंगल से कुछ दूर है। करीब एक माह पहले गांव के पास खेतों में बाघ देखा गया था। इसके बाद बाघ ने गांव के भगवानदीन पर भी हमला किया था। गनीमत रहीं कि वह उसकी दबोच में आने से बच गए। तब से बाघ ने गन्ने के खेतों को अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.