हरिद्वार, नवम्बर 16 -- सिडकुल पुलिस ने शनिवार को एक रिहायशी क्षेत्र में छापेमारी कर अवैध एलपीजी सिलेंडरों का बड़ा जखीरा बरामद किया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को मिली खुफिया सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक देवेंद्र तोमर टीम सहित रोशनपुरी, रावली महदूद पहुंचे, जहां अतीक अहमद के घर में छापेमारी कर पचास से अधिक एलपीजी के सिलेंडर अवैध रूप से रखे मिले। पूछताछ में आरोपी किसी भी प्रकार का दस्तावेज या अनुमति प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडरों का भंडारण किसी गंभीर हादसे का कारण बन सकता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला पूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने अतीक अहमद, निवासी गुजरेड़ी, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.