बरेली, नवम्बर 9 -- केंद्रीय कारागार में पॉक्सो एक्ट में सजा काट रहे कैदी की अचानक मौत हो गई। पोस्टमार्टम में उसकी मौत का कारण ब्रेन हैमरेज बताया गया है, लेकिन परिवार वालों ने उसकी मौत पर सवाल उठाए हैं। बदायूं के थाना बिनावर क्षेत्र के गांव वृंदावन निवासी 58 वर्षीय महेंद्र को पॉक्सो एक्ट के तहत सजा हुई थी। उसे बदायूं जेल से महेंद्र को बरेली में केंद्रीय कारागार-2 में शिफ्ट किया गया था। महेंद्र की सजा शनिवार को पूरी होने के बाद रिहाई होनी थी। मगर शुक्रवार रात अचानक हालत बिगड़ने के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने उसके शव का पैनल के जरिये कैमरे की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मौत का कारण ब्रेन हैमरेज बताया गया है। कैदी महेंद्र के बड़े भाई बेचेलाल ने बताया कि शनिवार सुबह जेल प्रशासन न...