सोनभद्र, अगस्त 26 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश का सबसे बड़ा रिहंद बांध एक बार फिर सुर्खियों में है। बीते तीन-चार दिनों से लगातार हो रही वर्षा और पहाड़ी नालों से पानी आने के कारण बांध का जलस्तर बढ़कर 869 फीट पर पहुंच गया है। रविवार की आधी रात को जलस्तर 869 फीट पार कर जाने पर सुरक्षा दृष्टि से बांध के पांच फाटक खोल दिए गए थे। सोमवार की दोपहर लगभग 2 बजे जलस्तर घटकर 868.9 फीट पर पहुंचने के बाद दो फाटक बंद कर दिए गए। वहीं मंगलवार की भोर में लगभग 2 बजे तीसरा फाटक भी बंद कर दिया गया। उस समय भी जलस्तर 868.9 फीट पर स्थिर था। मंगलवार की सुबह एक बार फिर जलस्तर 869 फीट दर्ज किया गया, मगर कैचमेंट एरिया से पानी का इनफ्लो कम होने के कारण अब केवल एक ही फाटक खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने बताया कि वर्तमान में एक फा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.