सोनभद्र, अगस्त 1 -- रेणुकूट, हिन्दुस्तान संवाद प्रदेश के सबसे बड़े बांध रिहंद बांध के साथ ही ओबरा बांध के खुले गेट को शुक्रवार को बंद कर दिया गया। दोनों बांध के एक-एक गेट खोलकर पानी निकासी किया जा रहा था। हालांकि दोनों बांध पर स्थानीय जल विद्युत परियोजनाओं को फुल लोड पर चलाया जा रहा है। बांध का जलस्तर बढ़ता है तो दोबारा गेट खोला जाएगा। दोनों बांध के जलस्तर पर अधिकारी निगाह लगाए हुए हैं। प्रदेश के सबसे बड़े बांध रिहंद का जलस्तर शुक्रवार की सुबह 867.8 फीट दर्ज किया गया। इसके बाद सिंचाई विभाग की तरफ से बांध के खुले हुए एक फाटक को शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बंद कर दिया गया। पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के कारण जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बांध प्रशासन ने बताया कि जैसे ही जलस्तर एक सुरक्षित सीमा से ऊपर पहुंचेगा, फाटक को पुनः खोला जा स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.