सोनभद्र, फरवरी 13 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। एनटीपीसी परिसर में स्थित रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। यह मंदिर अपनी भव्यता एवं सुंदरता के लिए क्षेत्र में विख्यात है। आसपास के दर्जनों गांवों के भक्तजनों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी है। महाशिवरात्रि के अवसर पर हजारों भक्त इस मंदिर में दर्शन पूजन करने आते हैं। मंदिर प्रांगण की साफ-सफाई एवं रंग रोगन का काम पूरा हो चुका है। रिहंदेश्वर धाम की सजावट का काम जारी है। इस बार मंदिर प्रांगण के मां दुर्गा पूजा पंडाल में महाशिवरात्रि मेला से संबंधित दुकानें लगाई जाएगी। महाशिवरात्रि के दिन पांच बजे सुबह से दस बजे रात्रि तक भक्तजनों की तरफ से रिहंदेश्वर महादेव का जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक किया जाएगा। महाशिवरात्रि के दि...