नई दिल्ली, जनवरी 15 -- कृति सेनन की बहन नुपुर सेनन शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। शादी की रस्मों और फंक्शन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं। जिसमे बहन कृति सेनन ने अपने लुक से खास अटेंशन चुराईं। दरअसल, 2026 वेडिंग सीजन में अगर आप भी सिबलिंग की शादी में रेडी होने वाली हैं, तो कृति के इन लुक्स से इंस्पायर हो सकती हैं। लुक को मिनिमल रखने के साथ आउटफिट के वाइब्रेंट कलर हर किसी का अटेंशन चुरा रहे थे। संगीत नाइट से लेकर हल्दी, मेहंदी और रिसेप्शन में कृति सेनन के लुक्स अट्रैक्टिव दिखे।रिसेप्शन में पहनी मखमली साड़ी कृति सेनन ने बहन नुपुर सेनन के शादी के बाद हुए रिसेप्शन में मखमली साड़ी से हर किसी का दिल चुरा लिया। खूबसूरत ऑलिव ग्रीन कलर की मखमली कपड़े से बनी साड़ी के किनारों पर गोल्डन हैवी बॉर्डर को अटैच किया गया था। जिसके साथ हॉल्टर नेकला...