बहराइच, फरवरी 5 -- बहराइच, संवाददाता। अवैध अतिक्रमण कर लगने वाले बाजार अब मारपीट व जंग का मैदान बन रहे हैं। रिसिया रेलवे स्टेशन परिसर में एक सप्ताह से सुलग रहे मामले में बुधवार शाम कारोबारियों ने जमकर तीन को धुन डाला। मौके पर पहुंची आरपीएफ, जीआरपी खिसक ली। पुलिस की मौजूदगी में नाराज लोग बाइक फूंकने को माचिस तिल्ली जला बाइक पर फेंकते दिखे। दोनों पक्षों की तहरीर थाने में पहुंची है। एक पक्ष की तहरीर पर सात कारोबारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। रिसिया थाने के मुकाम निवासी दिलशाद अहमद पुत्र मुंशरीफ बुधवार शाम छह बजे जब रिसिया रेलवे स्टेशन परिसर के बहादुर चौराहा पैदल पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान हमलावरों ने उन पर हमला कर मारपीट की। मोबाइल व घड़ी तोड़ दी। उन्हें बचाने आए श्रवण ओझा को भी पीटा और पुलिस पहुंची। तो पुलिस की मौजूदगी में बाइक तोड़ दी औ...