औरंगाबाद, नवम्बर 26 -- रिसियप थाना क्षेत्र के घेउरा टोले धनु बिगहा गांव में आभूषण साफ करने के बहाने हुई ठगी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने पंकज भगत और अखिलेश यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दोनों कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र के हरिया वीर रामपुर गांव के रहने वाले हैं। पूछताछ में दोनों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। ठगी की घटना बुधवार को धनु बिगहा निवासी शिक्षिका खुशबू कुमारी के घर हुई। स्कूल से लौटने पर दो युवक बर्तन साफ करने का केमिकल बेचने के बहाने घर पहुंचे। दोनों ने तांबे और पीतल के बर्तन साफ कर अपना तरीका दिखाया। प्रदर्शन से प्रभावित महिलाओं को युवकों ने भरोसे में ले लिया। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.