काशीपुर, फरवरी 11 -- काशीपुर। कटोराताल स्थित एक रिजॉर्ट से शादी समारोह के दौरान एक बाइक चोरी हो गई। बैंक कॉलोनी, रामनगर रोड निवासी तरुण तिवारी बीते 9 फरवरी की रात बाइक से एक विवाह समारोह में गया था। जहां से उसकी बाइक लगभग 8:40 बजे बाबा रिजॉर्ट की पार्किंग से चोरी हो गई। बाइक में उनका बैग रखा था, जिसमें हेलमेट, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड सहित अन्य जरूरी कागजात मौजूद थे। उन्होंने आशंका जताई है कि दस्तावेजों का दुरुपयोग किया जा सकता है। बताया कि घटना के बाद रिजॉर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें एक युवक बाइक, हेलमेट और बैग ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...