मेरठ, जनवरी 8 -- मवाना रोड पर स्थित एक रिसाइकिल फैक्ट्री में जीएसटी चोरी का बड़ा मामला सामने आया है, जहां टैक्स विभाग की छापेमारी के बाद करीब एक करोड़ रुपये की टैक्स चोरी पकड़ी गई। मंगलवार को हुई इस कार्रवाई में टैक्स विभाग की स्पेशल टीम ने पाया कि फैक्ट्री मालिक प्लास्टिक स्क्रैप से फाइबर बनाने का काम करता है, लेकिन कागजों में बड़ा खेल चल रहा था। जांच में खुलासा हुआ कि फैक्ट्री ने 23 ऐसी फर्जी कंपनियों से करीब सवा सात करोड़ रुपये की खरीदारी दिखाई, जिनका असल में कोई वजूद ही नहीं था या वे बोगस थीं। इस झूठी खरीद के आधार पर उन्होंने सरकार से 1.29 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट यानी रिफंड भी क्लेम कर लिया था। हैरानी की बात यह थी कि जिन गाड़ियों से माल आना दिखाया गया, उनका कोई आना-जाना रिकॉर्ड में मिला ही नहीं, बस कागजों पर बिल घुमाए जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.