प्रयागराज, मई 14 -- प्रयागराज, संवाददाता। भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने बुधवार को पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड पांच में तैनात लेखाकार अनंत मोहन शुक्ल को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। जार्जटाउन थाने में उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गुरुवार को उसे वाराणसी स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा। गाजीपुर निवासी दीपक कुमार पांडेय ने महाकुम्भ के दौरान अपनी फर्म एसपी इंटरप्राइजेज के नाम से पांटून पुल व सड़क के रखरखाव का कार्य कराया था। काम के बाद भुगतान के लिए उन्हें पीडब्ल्यूडी कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। दीपक का आरोप है कि लेखाकार अनंत मोहन शुक्ल उनसे बीस हजार रुपये रिश्वत मांग रहा था। दीपक ने 13 अप्रैल को भ्रष्टाचार निवारण संगठन में इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर भ्रष्टाचार निवारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.