भभुआ, मार्च 4 -- कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड स्थित जगरिया पंचायत का है यह मामला स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर डीडीसी ने की कार्रवाई भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक के चयन में रिश्वत लेने का वीडियो वायरल मामले में डीडीसी ज्ञान प्रकाश ने चैनपुर की जगरिया पंचायत की आवास सहायक कुमारी सीमा पटेल का अनुबंध तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अन्तर्गत आवासविहीन परिवारों की पहचान के लिए चल रहे सर्वेक्षण कार्य के दौरान आवास सहायक द्वारा लाभुक से अवैध राशि लेने से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस मामले में डीडीसी ने आवास सहायक से स्पष्टीकरण की मांग की मांग की थी। आवास सहायिका कुमारी सीमा पटेल द्वारा जवाब में बताया गया है कि जगरियां में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.