गाज़ियाबाद, नवम्बर 14 -- मोदीनगर। गांव नंगला आक्खू निवासी किसान संदीप से तीन हजार रुपये रिश्वत लेने के मामले में जिला प्रशासन ने शुक्रवार को महिला लेखपाल बबीता त्यागी को निलंबित कर दिया। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई की। तहसील प्रशासन के अनुसार, बबीता त्यागी बीते पांच वर्ष से तहसील मुख्यालय पर तैनात हैं। वर्तमान में बबीता त्यागी के पास निवाड़ी क्षेत्र के गांव सुहाना भनैड़ा हल्के की जिम्मेदारी थी। हल्के के गांव नंगला आक्खू निवासी किसान संदीप की भूमि का अंश विभाजन होना था। बिना रिश्वत लिए लेखपाल ने काम करने से मना कर दिया था। किसान ने रिश्वत लेनदेन के समय बबीता का वीडियो बना लिया था। वीडियो में लेखपाल बबीता त्यागी अंश विभाजन की रिश्वत का मूल्य कम से कम पांच हजार रुपये बताते दिख रही हैं। किसान किसी तरह उसे तीन हजार रु...