बिजनौर, जनवरी 23 -- प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर रिश्वत लेने के आरोपी डूडा विभाग जेई को निलंबित कर दिया गया है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया के बाद संस्था ने डूडा विभाग ने जेई के खिलाफ कार्रवाई की। घटना गुरुवार की है, आरोप है कि डूडा विभाग के जेई जितेंद्र कुमार लाभार्थियों से पैसे सभासद रविशंकर सैनी के आवास पर पहुंचे थे। मामला संज्ञान आने के बाद पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह ने लाभार्थी सुनील कुमार को अपने पास से 20 हजार रुपये की धनराशि देकर जेई को देने के लिए सभासद के आवास पर भेजा। जैसे ही जेई ने लाभार्थी से पैसे लिए, पहले से मौजूद पालिका की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेई मौके पर ही पकड़ लिया। घटना को कैमरे में भी रिकॉर्ड किया गया। डूडा विभाग की जेई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग के आला अफसर ने जेई को निलं...