पटना, जनवरी 7 -- निगरानी की विशेष अदालत के न्यायाधीश मो.रुस्तम ने रिश्वत लेने के आरोपित सोन नहर डिवीजन आरा के तत्कालीन कार्यपालक अभियंता रामायण सिंह को भगोड़ा घोषित कर उसके खिलाफ स्थायी लाल वारंट जारी किया है। विशेष लोक अभियोजक विजय भानू उर्फ पूटू ने बताया कि आरोपित रामायण सिंह रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के धनपुरा के रहने वाले हैं। विशेष अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी किया था। वारंट के तामिला रिपोर्ट में कहा गया कि आरोपित रामायण सिंह घर और संपत्ति बेच कर कही अन्य जगह चले गए हैं। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने फरार आरोपित को गिरफ्तार करने का प्रयास किया। इसके बाद अभियोजन के अनुरोध पर विशेष अदालत ने आरोपित के खिलाफ इश्तेहार और कुर्की वारंट जारी किया। ब्यूरो ने कुर्की वारंट का तामिला कर विशेष अदालत में भेज दिया। आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.