गुड़गांव, दिसम्बर 1 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो फरीदाबाद की टीम ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय गुरुग्राम में तैनात सहायक क्लर्क सुभाष शर्मा को Rs.तीन लाख पच्चीस हज़ार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ब्यूरो की टीम ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरुग्राम में धारा 7 पी.सी. एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी सुभाष शर्मा को यह नकद रिश्वत लेते हुए उनके कार्यालय सिविल सर्जन गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। रिश्वत की राशि आरोपी के पिठ्ठू बैग से बरामद की गई है। एट्रियम डायग्नोस्टिक्स के मैनेजर ने फरीदाबाद ब्यूरो की टीम को दी शिकायत में बताया कि अल्फा डायग्नोस्टिक्स को बेच दिया है। शिकायतकर्ता ने एनओस...