बागपत, फरवरी 18 -- बागपत। खेकड़ा के एक कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों से रोल नंबर देने के नाम पर शिक्षक की 100-100 रुपये लेने की वीडियो वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि हमारे भविष्य निर्माता कहे जाने वाले शिक्षक बच्चों से रोल नंबर देने के नाम पर 100-100 रूपये ले रहे हैं। यहां तक कि सख्त हिदायत दे रहे थे कि जिसने 100 रूपये नही दिये उसे रोल नंबर नही दिया जाएगा। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग इसे गलत बता रहे है। उधर डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने कहा कि वीडियो के आधार पर इसकी जांच कराई जाएगी। दोषी के खिलाफ कार्रवाई करंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...