फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। राज्य सतर्कता एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बुधवार दोपहर को सेक्टर-55 पटवार घर में गौंछी हल्का के पटवारी जितेंद्र और उसके निजी सहायक विनोद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।आरोपियों ने इंतकाल दर्ज करने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आरोपियों को रिश्वत के साथ गिरफ्तार करवाने वाले संजय कॉलोनी निवासी पीड़ित व्यक्ति ने कुछ समय पहले संजय कालोनी में अपने और अपनी मां के नाम से दो दुकानें खरीदीं थीं। इन दुकानों की रजिस्ट्री तो हो गई थी, लेकिन इंतकाल दर्ज नहीं हुआ था। इंतकाल दर्ज करवाने के लिए वह पांच फरवरी को सेक्टर-55 स्थित पटवार घर में गया था। आरोप है कि जब पीड़ित ने वहां पहुंचकर पटवारी से इंतकाल दर्ज करने के लिए कहा तो उसने इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.