फिरोजाबाद, जनवरी 13 -- रिश्वत लेते हुए दबोचे गए लेखपाल की जांच के लिए आगरा की विजिलेंस ने तहसील जसराना और एका में डेरा डाला। दोनों जगहों पर लोगों से बातचीत की। जरूरी अभिलेखों को अपने साथ टीम लेकर चली गई। एका में रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए लेखपाल रविंद्र सिंह के मामले में विजिलेंस ने जांच का दायरा और तेज कर दिया है। मंगलवार को सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने तहसील जसराना पहुंचकर संबंधित अभिलेखों की गहन जांच की और कई कर्मचारियों से पूछताछ की। इसके साथ ही रिश्वत लेनदेन से जुड़े घटनास्थल बांके बिहारी गार्डन गेस्ट हाउस एका का निरीक्षण किया। यहां लेखपाल कमरा लेकर रहता था। स्थानीय लोगों से आवश्यक जानकारी जुटाई गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...