मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- मुजफ्फरपुर, मुख्य संवाददाता। रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कुढ़नी अंचल के अमरख हल्का के तत्कालीन राजस्व कर्मचारी जसपाल कुमार पर मुकदमा चलेगा। समाहर्ता सुब्रत कुमार सेन ने साक्ष्य और रिश्वत लेने से संबंधित कॉल रिकार्डिंग का अवलोकन करने पर आरोप सही पाया। इसी आधार पर उन्होंने अभियोजन चलाने की स्वीकृति दी है। इससे निगरानी विभाग को भी अवगत कराया गया है। बताया गया कि अपर पुलिस महानिदेशक, विशेष निगरानी इकाई पटना की ओर से अभियोजन की स्वीकृति को लेकर प्रस्ताव भेजा गया था। साथ में साक्ष्य और कॉल रिकार्डिंग भी उपलब्ध कराया गया था। विदित हो कि दिसंबर में दाखिल-खारिज के नाम पर महंथ मनियारी के नवीन कुमार चौधरी से 20 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई थी। पीड़ित ने निगरानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। छानबीन के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.