निज संवाददाता, जुलाई 29 -- बिहार के मोतिहारी से एक महिला दारोगा द्वारा रिश्वत में डिजाइनर सूट मांगने का मामला सामने आया है। कथित तौर पर घूस मांगने वाली दारोगा आभा कुमारी को सस्पेंड कर दिया गया है। ऑडियो वायरल होने के बाद मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात ने यह कार्रवाई की। आभा कुमारी पूर्वी चंपारण जिले के पिपरा थाने में तैनात हैं। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की शुरू की जाएगी। महिला दारोगा पर एक केस में आरोपी को जमानत देने की एवज में रिश्वत में रुपये के साथ डिजाइनर सूट की मांग करने का आरोप है। महिला दारोगा के रिश्वत मांगने का ऑडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। हालांकि, हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने मंगलवार को कहा कि परिवादी ने व्हाट्सएप पर रिश्वत मांगे जाने की शिकायत की थी। इसकी जांच कराई गई। आरोप सत्य पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.