रांची, फरवरी 10 -- रांची। रिश्वत लेने के आरोप में जेल में बंद गृह रक्षा वाहिनी कार्यालय सिमडेगा के मुंशी श्याम कुमार गुप्ता की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर मंगलवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश ओंकार नाथ चौधरी की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए 13 फरवरी की तारीख निर्धारित की गई है। याचिकाकर्ता को एसीबी ने पांच हजार रुपए रिश्वत लेते दो दिसंबर को गिरफ्तार किया था, तब से वह जेल में है। वह गृहरक्षक बोनीफास डुंगडुंग से ड्यूटी के लिए कमान पत्र निर्गत करने के एवज में पांच हजार रुपए रिश्वत ले रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...