सहारनपुर, मार्च 8 -- सहारनपुर। प्रशासन की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेंस नीति के खिलाफ शुक्रवार को राजस्व विभाग से जुड़े दो बड़े अधिकारियों पर डीएम की गाज गिरी है। डीएम मनीष बंसल ने किसान से रिश्वत मांगने के आरोप में सर्वे कानूनगो को निलंबित करते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिये है। जबकि अपने अधीनस्थ कर्मचारी से रिश्वत मांग रहे सहायक चकबंदी अधिकारी के खिलाफ शासन को कार्रवाई की संस्तुति की है। नकुड़ तहसील के सर्वे कानूनगो संजय सिंह पर किसान से भूमि की रिपोर्ट लगाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप है। इसका वीडियो वायरल होने के साथ प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा था। उधर, देवबंद में सहायक चकबंदी अधिकारी (एसीओ) सुरेंद्र कुमार गौतम पर अपने अधीनस्थ से ही रिश्वत मांगने के आरोप है। जिलाधिकारी मनीष बंसल तक मामला पहुंचा तो उन्होंने अपने स्तर से इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.