औरैया, फरवरी 10 -- एरवा कटरा, संवाददाता। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के बरौनाकलां स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा में मंगलवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब एक युवक ने बैंक कर्मी और प्राइवेट कर्मचारी पर रिश्वत मांगने व मारपीट का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर मामला शांत कराया। गांव नगला भंत निवासी प्रमोद कुमार ने थाना प्रभारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह सोमवार को अपने निजी कार्य से बैंक पहुंचा था। आरोप है कि बैंक में कार्यरत एक प्राइवेट कर्मी ने काम करने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। पैसे देने से मना करने पर गालीगलौज की गई और बाद में एक बैंक कर्मचारी के साथ मिलकर उसे धक्का देकर बैंक से बाहर निकाल दिया गया। मंगलवार को प्रमोद कुमार के समर्थन में करीब 50 से 60 उपभोक्ता बैंक पहुंच गए और प्राइवेट कर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.