उरई, फरवरी 21 -- उरई, संवाददाता। रिश्वत के मामले में टीआरडी के मंडलीय विद्युत अभियंता(डीईई), एसएसई समेत तीन रेल कर्मियों के सीबीआई द्वारा पकड़े जाने पर विभाग ने एक्शन लेते हुए शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए इन सभी का निलंबन किया गया है। एसएसई पर टीआरडी विभाग में संविदा पर तैनात कर्मचारी ने पैसा न देने पर नौकरी से निकालने का आरोप लगाया था। कार्रवाई की पुष्टि उ.म. रेलवे झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने की है। बीती गुरुवार आधी रात को सीबीआई की टीम ने उरई में छापा मारकर टीआरडी ऑफिस से एसएसई भगवान सिंह पाल को रंगेहाथों 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा था। इतना ही नहीं, फोन रिकार्डिंग के आधार पर चित्रकूट से मंडल विद्युत अभियंता(डीईई) शांतुन व उसके साथी टेक्नीशियन प्रकाश कुशवाहा को गिरफ्तार किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.